7 मार्च को दि बुद्धिस्ट सोसायटी प्रदेश शाखा की बैठक भोपाल में

 7 मार्च को दि बुद्धिस्ट सोसायटी  प्रदेश शाखा की बैठक भोपाल में


बालाघाट जिले से शामिल होंगे पदाधिकारी

बालाघाट। म.प्र. में बौद्ध धम्म के कार्य में अग्रणी भारतीय बौद्धो की सर्वोच्च धार्मिक संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया का धम्म कार्य बोधिसत्व डॉ बाबा साहाब आंबेडकर जी की पुत्रवुध परम आदरणीय महाउपासिका मीराताईजी के निर्देश एंव नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत देश में नियमित गतिमान हो रहा है। इसी क्रम में म.प्र. में भी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष चरनदास ढेंगरे जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के कोने कोने धम्म कार्य निरंतर गतिमान हो रहा है।
दिनांक 7 मार्च 2021 को प्रातः 11 बजे से म.प्र. के भोपाल मुख्यालय के चैत्य बुद्ध विहार, भैय्यासाहब यशवंतराव आम्बेडकर स्मारक समिति पुराने रविन्द्र कॉलेज के सामने पंचशील नगर सेकेंड  स्टाप भोपाल में बैठक का  म.प्र. राज्य शाखा के अध्यक्ष आद. चरनदास ढेंगरे जी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया है। बैठक में म.प्र. राज्य शाखा के समस्त सभी प्रदेश शाखा के समस्त पढ़ाधिकारी,जिला शाखा के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारियो को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में धम्मयान केलेण्डर 2021 की सहयोग राशि जमा करना, विभिन्न प्रकार के धम्म प्रशिक्षण शिविरो के आयोजन ,प्रदेशस्तरीय संस्था का सदस्यता अभियान, रिक्त जिलो में संस्था की कार्यकारिणी बनाने की जिम्मेदारी निर्धारित करने, साँची अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में संस्था का प्रतिनिधी नियुक्त करने की शासन से मांग करना, सभी जिला शाखाओ का लेखा जोखा प्रस्तुत करना, संस्था को राज्य स्तरीय अधिवेशन की रूपरेखा बनाने अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयो पर चर्चा कि जायेगी आदि महत्वपूर्ण विषयो पर बैठक आयोजित की गई जिसमें संस्था पदाधिकारीयो से उपस्थिति की अपील की गई है।
के.एस. मेश्राम
जिला कोषाध्यक्ष
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया बालाघाट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.