बम्हनी में हत्या की वारदात से डरे ग्रामीण, मुखबिरों में बड़ी दहशत

 बम्हनी में हत्या की वारदात से डरे ग्रामीण, मुखबिरों में बड़ी दहशत



बालाघाट। बिठली चौकी क्षेत्र के बम्हनी में ग्रामीण की नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने से ग्रामीण डर गए हैं,वहीं मुखबिरों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

जिले के जंगल में नक्सली हलचल बढऩे से पुलिस सतर्कता बरतने की बात कह रही है,वहीं सतर्कता के बीच नक्सली ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं। बम्हनी में हुई वारदात के बाद से इधर ग्रामीणों में डर और आक्रोश पनप रहा है, तो दूसरी तरफ मुखबिर दहशत में आ गए हैं।

मुठभेड़ में मारे जाने से ग्रामीणों से नाराज

मुठभड़ में लगातार नक्सलियों के मारे जाने से नक्सली संगठन ग्रामीणों से नाराज बताए जा रहे हैं। अपने मंसूबों में लगातार नाकाम हो रहे नक्सली जंगल में पुलिस की सर्चिंग से बढ़ रहे दबाव से बौखलाकर ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं। बम्हनी में भागचंद की हत्या से एक बार जंगलों में बसे गांवों में नक्सली दहशत बढ़ती नजर आ रही है।

जिले में अब तक की स्थिति

जिले में 30 साल में नक्सलियों ने 49 आमजन को मौत को घाट उतारा है। जबकि 40 पुलिस जवानों की हत्या की है। अब तक जिले में कुल 172 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। हत्या के 17 केस दर्ज हैं। मुठभेड़ के 76 केस व माइन ब्लास्ट के 7 और आगजनी के 131 केस दर्ज हैं। सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

इनका कहना है

ग्रामीणों में दहशत फैलाने की मंशा से नक्सलियों ने भागचंद आर्मों की गोली मारकर हत्या की है। यह कृत्य बेहद निंदनीय है। नक्सली ग्रामीणों खुद को आमजन का हिमायती बताते हैं, और उन्हें ही अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। सभी थाना व चौकियों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस नक्सलियों की तलाश कर रही है।

- अभिषेक तिवारी

एसपी बालाघाट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.