चौथी बार यूनेस्को की कार्यकारी सदस्य बनी श्रीमती फिरोजा खान


 चौथी बार यूनेस्को की कार्यकारी सदस्य बनी श्रीमती फिरोजा खान


बालाघाट । जिले में सामाजिक सेवा के साथ शैक्षणिक और विभिन्न समितियों में सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाली श्रीमती फिरोजा खान को उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और सक्रियता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को में चौथी बार कार्यकारी सदस्य बनाया गया है, मध्यप्रदेश से इकलौती महिला सदस्य है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। यूनेस्को में कार्यकारी सदस्य बनाई गई श्रीमती फिरोजा खान, आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है, मानव अधिकार आयोग मित्र के रूप में उनका लंबा कार्यकाल और उनकी लोगों की मदद करने की कार्यशैली से उनसे हर कोई परिचित है। शैक्षणिक सेवा से अपने जीवन की शुरूआत करने वाली श्रीमती फिरोजा खान ने कालांतर में मिले अपने सभी दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। जो जिले की ऐसी पहली महिला है, जिन्हें वर्ष 2012 में मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा ाहीद अशफाक उल्ला सम्मान से सम्मानित किया गया। यही नहीं बल्कि वह वष्र 2007 से वर्ष 2012 तक किशोर न्याय बोर्ड और वर्ष 2018 से 2021 तक बाल कल्याण समिति की सदस्य भी रही। जिन्होंने किशोर न्याय और बाल कल्याण में काफी काम किया। इसके अलावा वह प्रदेश शासन के दहेज सलाहकार बोर्ड की सदस्य भी रही है। जिले के प्रतिष्ठित परिवार से आने वाली श्रीमती फिरोजा खान ने घर के दायित्वों के साथ ही मिले सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन किया। आज भी वह सामाजिक सेवा में अनवरत रूप से जुटी हुई है। जिन्हें चौथी बार यूनेस्को में कार्यकारी सदस्य बनाये जाने पर अशोक मोटवानी, ज्योति नामदेव, सुनीता जंघेले, ब्लेसिना डेनियल, नितिन नानाजी गढ़ेवाल, अनीश मेमन सहित शुभचिंतको ने बधाई पे्रषित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.