सम्राट अशोक सेना ने मनाई माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि

 सम्राट अशोक सेना ने मनाई माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि 



                                       

बालाघाट। बालाघाट नगर के वार्ड क्रमांक 24 में सुरभि नगर में आज 10 मार्च को माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई।  इस पुण्यतिथि आयोजन में सर्व प्रथम सम्राट अशोक सेना के राष्ट्रीय सचिव अजेय सुखदेवे के द्वारा दिप प्रज्वलित किया गया, समाज सेवक इंजीनियर सुशील डोंगरे के द्वारा माता सावित्रीबाई फुले की छायाचित्र पर माल्यर्पण किये।

पुण्यतिथि आयोजन पर अजेय सुखदेवे ने देश की पहली महिला अध्यापिका एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन किया और कहा की सावित्रीबाई ने अपने पति के साथ मिलकर कुल 18 स्कूल खोले थे. इन दोनों लोगों ने मिलकर बालहत्या, प्रतिबंधक, गृह नामक केयर सेंटर भी खोला था. जिसमें बलात्कार से पीडि़त गर्भवती महिलाओं को बच्चों को जन्म देने और उनके बच्चों को पालने की सुविधा दी जाती थी. उन्होंने महिला अधिकारों से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए महिला सेवा मंडल की स्थापना की थी. उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ भी अभियान चलाया और विधवा पुनर्विवाह की वकालत की थी।

इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में माता सावित्रीबाई फुले अमर रहे अमर अमर रहे, पहली शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के नारे लगाए गए। इस दौरान अजय पंचेश्वर, तुलसी पंजरे, प्रतीक गड़पाले, निशांत मेश्राम, चिंटू बघारे, हर्ष शेंडे, आशीष वाशनिक, राजा मेश्राम, सानू राउत, रवि चौहान, विवेक सहित बच्चों की भी उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.