नगरपालिका के बकाया 6 करोड़ का क्या होगा

 नगरपालिका के बकाया 6 करोड़ का क्या होगा



बालाघाट। नगरपालिका के 33 वार्डो में निवासरत लोगों पर नपा प्रशासन का मकान और जलकर टेक्स का कुल 6 करोड़ रूपए बकाया बाकी है। जिसके लिए नपा के द्वारा कलेक्टर के समक्ष चर्चा कर बड़े-बड़े डिफाल्टरों बकायादारों की लंबी सूची तैयार कर ली है। वही कुछ लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि इसके बाद भी इन बकायादारों को कोई फर्क नही पड़ता तो नामों की सूची को चौक चौराहों पर लगा दी जाएगी।

लंबे अर्से से नही चुकाते कर

लंबे अरसे से नगर पालिका में संपत्ति जलकर व्यवसायिक कर की राशि जमा नही करने के कारण नगरपालिका के बकायादारों पर लाखों रूपयों से अधिक का बकाया बाकी है। लोगों से बकाया राशि वसूलने के लिए एसडीएम और नपा सीएमओं के द्वारा एक नया प्रयोग अपनाया जा रहा है।

क्या है नया तरीका

जिसके तहत नगरपालिका द्वारा सभी छोटे बड़े बकायादारो के मोबाईल नंबर एकत्रित कर उन्हे मैसेज के जरिए संबंधित विधि की बकाया राशि जमा करने की सूचना देने के साथ ही उनके नाम नगर पालिा की वेबसाईट पर अपलोड किये जायेंगे। इसके बाद भी अगर बकायादारों द्वारा राशि जमा नही कराई जाती है तो उनके नामों को सार्वजनिक करने के लिए सभी बकायादारो के नामों को सार्वजनिक कर सूची को चौक चौराहों पर लगाने के साथ ही उनके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।

अटके करोड़ों रूपए

नगरपालिका द्वारा संपत्ति कर के रूप में प्रत्येक घर से नाममात्र का शुल्क लिया जाता है लेकिन लोगों के द्वारा नाम मात्र का शुल्क जमा करने से परहेज करने के कारण नगरपालिका के शहर के लगभग 800 से अधिक लोगों पर लाखों रूपए का बकाया बाकी है। जानकारी के अनुसार शहर के तकरीबन 800 उपभोक्ताओं पर संपत्ति कर के रूप में नगरपालिका के 6 करोड़ रूपये बकाया है। हालांकि नगरपालिका द्वारा बकायादारों से राशि वसूलने के लिये अनेकों बार नोटिस जारी करने के साथ ही अन्य कार्यवाही की जा चुकी है। लेकिन फिर भी उपभोक्ताओं के द्वारा राशि जमा करने मे रूचि नही दिखाई गई।

जमा करने से किया परहेज

नगरपालिका द्वारा दिये जाने वाले पानी के लिये प्रत्येक परिरवार से 60 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से राशि ली जाती है। लेकिन उपभोक्ताओं द्वारा लंबे अरसे से जल कर की राशि जमा नही करने के कारण उपभोक्ताओं पर 6 करोड़ रूपए बकाया है।

बकायादारों पर कब होगी कार्यवाही

शहरी क्षेत्रों में नगरपालिका के लगभग 6 करोड़ रूपए बकाया होने के साथ साथ दुकानों के कर भी बकाया है। जो आज तक नगरपालिका में जमा नही हुए है। लेकिन इन्हें जमा कराने के लिए नपा के द्वारा अथक प्रयास किए गए फिर भी बकायादारो के द्वारा टैक्स जमा नही कराया गया। अब यह देखना होगा कि क्या नपा प्रशासन के द्वारा इन बकायादारों पर क्या कार्यवाही की जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.