राम भक्तों ने निकाली विशाल भगवा रैली डीजे की धुन पर थिरके राम भक्त



 राम भक्तों ने निकाली विशाल भगवा रैली  डीजे की धुन पर थिरके राम भक्त


बालाघाट। नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में रामनवमी पर्व को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह एवं जोश देखा गया। वहीं रामनवमी को लेकर राम भक्तों ने तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई थी, रामनवमी पर्व की संध्या पूर्व राम भक्तों ने विशाल भगवा बाइक रैली निकालकर नगर वासियों को रामनवमी की बधाई संदेश दिया था वही राम नवमी के अवसर पर सुबह से ही प्राचीन मंदिरों में व नगर मुख्यालय स्थित राम मंदिरों में राम भक्तों के द्वारा विधि विधान के साथ में पूजा अर्चना कर रामनवमी पर्व की बधाई दी इसके साथ ही रामनवमी की संध्या राम भक्तों के द्वारा नगर में एक विशाल भगवा रैली निकाली गई। जहां पर देखा गया की डीजे की धुन पर राम भक्त थिरकते हुए नजर आए, इसके साथ ही अनेकों प्रकार की झांकियां भी निकाली गई जहां पर विभिन्न मंडलों व संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भगवा रैली में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.