संस्कृति एवम साहित्य शोध समिति द्वारा मनाई गई हिंदू नव वर्ष एवं माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती

 संस्कृति एवम साहित्य शोध समिति द्वारा मनाई गई हिंदू नव वर्ष एवं माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती

         बालाघाट।  दिनांक 03.04.2022को हिंदू नव वर्ष एवम माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती की पूर्व संध्या पर श्री गुप्ता काम्प्लेक्स प्रेम नगर में संस्था के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो एल सी जैन संस्था के अध्यक्ष ने की, मुख्य अतिथि डा. राम कुमार रामारिया, विशिष्ट अतिथि श्री अशोक सागर मिश्र, सुभाष गुप्ता सरक्षक, डा. सतीश चिले, संरक्षक, श्री एस. के. ठेंगे उपाध्यक्ष, मंचासीन हुए। 

     माँ सरस्वती पूजन उपरांत आकाँक्षा एवम दिक्षा पटले द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। एवम अतिथियों का स्वागत तिलक लगा कर एवम पुस्तक भेंट कर किया गया। संस्था के महासचिव अशोक सिहांसने असीम द्वारा संस्था की सक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की गई। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. जैन द्वारा संस्था के उद्देश्यों एवम सदस्यों पर प्रकाश डाला गया। 

      इस अवसर पर साहित्य शिखरपत्रिका  द्वारा प्रकाशित साझा गज़़ल संग्रह  गज़़ल के मुसाफऱि  का विमोचन किया गया। एवम इसमें शामिल गज़़लकारों डा. सतीश चिले,  अलका चौधरी, अशोक सिहांसने असीम कबीर मोहम्मद अंसारी, जिब्राइल कुरैशी, बालाघाट एवम श्री आभा दुबे अनामिका मंडला को गज़़ल के मुसाफऱि सम्मान से सम्मानित किया गया। 

    इस साझा संग्रह में तीन अतिथि शायर एवम 16 साझेदार साहित्यकार उपस्थित हैं। तत्पश्चात कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें, डा सतीश चिले, डा. रामारिया, अशोक सागर मिश्र, अशोक सिहासने असीम, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, सुश्री अलका चौधरी, श्रीमती प्रेमलता गुप्ता, नवोदित रचनाकारों में कु. आकाँक्षा पटले, दीक्षाले, भागेंर्द पतले, रेणुका  राउत आदि ने काव्य पाठ किया। 

     कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के महामंत्री अशोक सिहासने, ने किया आभार प्रदर्शन सुभाष गुप्ता द्वारा किया गया कार्यक्रम की सफलता में श्री प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, एस के ठेंगे, आकाँक्षा, दीक्षा, भागेंद्र पटल, रेणुका राउत , राहुल आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

          अशोक सिहांसने असीम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.