बालाघाट जिले के साहित्यिक गजेटियर तैयार करने हेतु किया गया

 बालाघाट जिले के साहित्यिक गजेटियर तैयार करने हेतु किया गया



        बालाघाट।  मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों के साहित्यिक गजेटिये तैयार किये जा रहे हैं।

       इसी क्रम में बालाघाट जिले के साहित्यिक गजेटियर तैयार करने हेतु बालाघाट जिले के वरिष्ठ साहित्यकार संपादक, समीक्षक एवम संस्कृति एवम साहित्य शोध समिति मध्य प्रदेश के महा सचिव तथा अखिल भारतीय साहित्य परिषद मध्य प्रदेश  के प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य  अशोक सिहांसने असीम का चयन किया गया है। असीम के चयन से जिले के साहित्य क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

     इस हेतु श्री अशोक सिहांसने असीम को प्रो. एल सी जैन, सुभाष गुप्ता, एस.के.ठेंगे,  डा. सतीश चिले, प्रधुम्न भाई त्रिवेदी, राकेश सचान, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ प्रमिला बिजेवार, डॉ. अर्चना चंदेल, मुग्धा चन्देल, रोशनी पतले ,आकांक्षा पटले, दीक्षा पटले,सुरेश भाई टांक, श्री सुरेश छावड़ा,  साहित्य शिखर पत्रिका के संपादक एवम मनु प्रकाशन बालाघाट व्यवस्था पक राकेश सिहांसने, श्री नामदेव सेवा समिति मध्य प्रदेश के अध्यक्ष नारायण शांडिल्यकर, कोषाध्यक्ष अजय शांडिल्य, राकेश सिंगारे आदि ने बधाई प्रेषित की है।

      श्री अशोक सिहांसने असीम ने बताया कि इस गजेटियर में बालाघाट जिले की समस्त साहित्यिक एवम सांस्कृतिक संस्थाएँ, साहित्यिक पत्र पत्रिकाओं को प्रकाशित करने वाली संस्थाओं, साहित्य की पुस्तकें प्रका शित करने वाले प्रकाशनों के साथ ही बालाघाट जिले के समस्त साहित्य कारों जो अब जीवित नही हैं और हैं सभी का उल्लेख किया जाना है।

      इस हेतु निर्धारित प्रपत्र में जानकारी 31 जुलाई तक आमंत्रित की गई है। प्रपत्र श्री सिहांसने से 7000378811 पर या व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर प्राप्त किये जा सकते है। जो नि: शुल्क है।

     अशोक सिहांसने असीम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.