लगातार हो रही वर्षा ने किसानों की बढ़ाई चिंता, हल्की धान की फसल को ज्यादा नुकसान
वर्षा होने से धान गिर जाएगा जमीन पर
बालाघाट| किसान संजय सोनवाने, उमेश उरकुड़े, विनोद राहंगडाले ने बताया कि सोमवार की रात से लगातार वर्षा हो रही है। उनके खेत में हर साल दीपावली के पहले हल्की धान पक कर तैयार हो गई है। धान की कटाई एक दो दिन के भीतर चालू करनी थी, लेकिन लगातार वर्षा होने से धान की फसल खराब होने के आसार नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि लगातार वर्षा होने की वजह से धान जमीन पर गिर जाएगा और खराब हो जाने से बहुत कम दाम में बिकेगा। इससे लगाने से लेकर कटाई करने में लगने वाली मजदूरी निकाल कर एक तरह से नुकसान ही होना है।
इन जगह हो रही वर्षा
जिले के वारासिवनी, खैरलांजी, कटंगी, तिरोड़ी, गोरेघाट,
महकेपार, लालबर्रा, कंजई, लामता, चरेगांव, चांगोटोला, परसवाड़ा, बैहर, उकवा, बैहर, बिरसा, गढ़ी, लांजी, किरनापुर, रजेगांव सहित अन्य जगह सोमवार की रात से लेकर मंगलवार साढ़े 12 बजे तक लगातार वर्षा हो रही है।