मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा किया गया वृक्षारोपण अभियान
बालाघाट। मानव उत्थान सेवा समिति जिला बालाघाट मे गुरू महाराज जी की पे्ररणा से जिले में अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण कार्य किया गया। जिसमें पूजनीय महात्मा सुप्रभा बाई जी पू.म. सतरूपा बाई जी, पू.म. राजमणी बाई जी द्वारा अनेक प्रजाती के वृक्ष लगाऐ गये। जिसमें आम, आवला, अमरूद, कनेर, अर्जुन, नीम, हर्रा, गुलमोर, पीपल, जामुन, बादाम, सिन्दुर, सतावर, बेल, कटहल, करंज, मुनगा, नींबू, आदि लगभग 200 प्रजाती के वृक्षों का रोपण किया गया। गढ़ी, मलाजखण्ड, भटेरा(बालाघाट) परसवाड़ा, देवरी आदि स्थानों पर वृक्ष लगाऐ गए। मानव सेवा दल शाखा विभाग के सभी सदस्यों में सहयोग प्रदान किया। मुख्य अतिथि रामकिशोर(नानो) कावरे मंत्री म.प्र. शासन(आयुष मंत्री) राज्य मंत्री उपस्थित रहे। मानव उत्थान सेवा समिति वार्ड नं. 32 निर्मल नगर बालाघाट(म.प्र.)